शेयर बाजार में ज्यादा मुनाफा कमाने के चक्कर में अधिकतर लोग मोटा नुकसान कर लेते हैं। खासकर जब वे F&O में Trade करते है। वे लोग अपनी रिस्क समझ ही नही पाते और गलती से बड़ा नुकसान कर लेते है। आज अपने इस पोस्ट में हम यही समझने की कोशिश करेंगे की F&O Trader ऐसी कौन सी 5 गलती करता है।

शेयर बाजार में F&O, Cash Market का ही एक Advance रूप है। जहां कैश मार्केट Purely Investment के लिए बनाया गया है, वहीं F&O Market Trading के लिए बनाया गया है। दोनो में बहुत से अंतर है जिन कारणों से एक F&O Trader को अधिक नुकसान होता है।

तो चलिए जानते है वो 5 कारण

1. Proper knowledge की कमी जब कोई नया Trader, F&O मे Trading की शुरुआत करता है, तो उसे F&O के बारे मे अधिक ज्ञान नहीं होता है। जैसे कि – Expiry क्या होती है? Lot size क्या होता है? Margin क्या होता है? Options क्या होता है? Strike price क्या होता है? Volatility क्या होती है? Time decay क्या होता है?

जब बिना किसी पूर्व knowledge के आप ट्रेडिंग की शुरुआत करते है, तो आप कोई ना कोई गलती कर बैठते है और आपको बड़ा नुकसान उठाना पड़ता है।

2. लालच – F&O में आप कम पैसे लगाकर भी अधिक मुनाफा कमा सकते है। जिस कारण लोगो मे F&O के प्रति उत्सुकता बनी रहती है और अधिक मुनाफे के लालच में गलती कर बैठते है। वे लोग ये सोचते है कि F&O मे Trade करके बहुत जल्दी बड़ा पैसा कमा सकते है। और इसी वजह से ही वो अपना एक बड़ा नुकसान कर लेते है।

अतः F&O में Trading करते समय अपनें लालच को control में रखना चाहिए। अपने Trade में stoploss लगाना चाहिए।

3. Margin या Leverage – Cash Market मे जब आप कोई शेयर खरीदते है तो आपको पूरा पैसा देना होता है। लेकिन F&O में आपको margin या leverage मिलता है, चूंकि वहां लॉट साइज बड़ा होता है तो risk भी बढ़ जाता है। जब शेयर में थोड़ा भी गिरावट आती है तो F&O में आपको बड़ा नुकसान उठाना पड़ता है।

4. Overtrading – F&O में आपको सबसे ज्यादा नुकसान overtrading की आदत के कारण उठाना पड़ता है। जब आपको कोई Trade में अच्छा मुनाफा हो जाता है, और आप उस ट्रेड से बाहर हो जाते है। तो उस वक्त आपको अपने greed पर control रखना चाहिए और सही समय का इंतजार करना चाहिए।

लेकिन कई लोग अधिक मुनाफे के चक्कर में दिन में बार बार Trade करते है, और ये उनकी आदत बन जाती है। Overtrading के कारण ही वे अपना मुनाफा भी गवां देते है।

5. अपनी गलती नहीं मानना – अक्सर नए ट्रेडर F&O में गलत position ले लेते है, जहां उन्हें loss होता है। लेकिन फिर भी वे न ही stoploss लगाते है, और न अपनी गलती मानते हैं कि उन्होनें गलत ट्रेड लिया है।

वे हमेशा इस उम्मीद में रहते है, कि उनका भाव वापस आ जाएगा और वे मुनाफा ले के ही बाहर निकलेंगे। इस कारण से वे Trend की विपरीत दिशा में फंस जाते है। तेजी के बाजार में वो बाजार को short करते हैं, और मंदी के बाजार में वो buy करते है। Options में वे बिना सोचे समझे बड़ी position बना कर नुकसान कर लेते है।

इसलिए बाजार में उतारने से पहले आपको बाजार के बारे में जानकारी लेनी चाहिए। शेयर बाजार से संबंधित किताबें पढ़नी चाहिए। पहले कम quantity में काम करके अनुभव लेना चाहिए। Proper analysis करनी चाहिए। अपने लालच को control में रखकर learning पर ध्यान देना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published.