भारत के सबसे बड़े डिपॉजिटरी NSDL का IPO आ रहा है. इस कंपनी में NSE, IDBI और SBI जैसी दिग्गज संस्थानों का हिस्सा है.
NSDL 30 जुलाई से 1 अगस्त 2025 तक अपना IPO लॉन्च करने की योजना बना रहा है.
17 मई 2025 के DRHP के अनुसार, IPO में 5.01 करोड़ इक्विटी शेयरों की बिक्री शामिल है, जिसमें IDBI Bank, NSE के अलावा Union Bank of India, SBI और UTI की भी हिस्सेदारी है.
IPO पूरी तरह से OFS होगा, जिसके जरिए NSDL लगभग 4,000 करोड़ रुपये ($463 Million) जुटाने की योजना बना रहा है.
कंपनी का IPO वैल्युएशन लगभग 16,000 करोड़ रुपये ($1.85 Billion) होने की उम्मीद है.
IDBI Bank के पास NSDL में 26.01% और NSE के पास 24% हिस्सेदारी है.
31 दिसंबर 2024 तक, NSDL के पास 289 डिपॉजिटरी पार्टिसिपेंट्स के साथ 3.87 करोड़ डीमैट खाते थे.
निवेशकों की तरफ से इस आईपीओ को अच्छा responce मिल सकता है .